Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transformer theft, drinking water supply disrupted for 12 hours

Una News: ट्रांसफार्मर चोरी, 12 घंटे बाधित रही पेयजल आपूर्ति

Thu, 16 Apr 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Transformer theft, drinking water supply disrupted for 12 hours
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गणु मंदवाड़ा गांव में पेयजल योजना से ट्रांसफार्मर चोरी होने के चलते पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रही। बुधवार दोपहर को जल शक्ति विभाग ने इस आपूर्ति को दोबारा सुचारु किया। इससे गांववासियों ने राहत की सांस ली। ध्यान रहे कि मंगलवार को हुई चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को गणु मंदवाड़ा पेयजल योजना से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया जिसके चलते पानी की सप्लाई ठप हो गई। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की ओर तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। बुधवार को ट्रांसफार्मर स्थापित कर पेयजल योजना को दोबारा चालू कर दिया गया, जिससे जल आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जोगिंद्र सिंह ने बताया कि स्कीम से ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत देर शाम पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चोरों के हौसले बुलंद, हाई वोल्टेज का भी नहीं डर

गणु मंदवाड़ा पेयजल स्कीम से ट्रांसफार्मर चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। यह कोई आम चोरी नहीं बल्कि चोरों के बेखौफ इरादों और प्रशासनिक लापरवाही का खुला उदाहरण बनकर सामने आई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में अधिकांश बिजली ट्रांसफार्मर पूरी तरह खुले और सुनसान स्थानों पर स्थापित हैं, जहां न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं और न ही नियमित निगरानी। यही वजह है कि ये ट्रांसफार्मर चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित होती है। इसके बावजूद चोर बिना किसी भय के इन्हें निशाना बना रहे हैं। साफ जाहिर होता है कि चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें जान का भी खतरा नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मरों के चारों ओर फेंसिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस गश्त को अनिवार्य किया जाए। चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि कोई सुराग हासिल कर शातिर चोरों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article