फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transformer taken for repair, not installed even after a year

Una News: मरम्मत के लिए ले गए ट्रांसफार्मर, एक साल बाद भी नहीं लग पाया

Sat, 20 Apr 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 20 Apr 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer taken for repair, not installed even after a year
अंब (ऊना)। मरम्मत करने के नाम पर एक साल पहले सपौरी से उठाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर अभी तक दोबारा नहीं लग पाया है। इस कारण लोगों को बिजली की लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर को दोबारा स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों गुरनाम सिंह, रणबीर सिंह, अशोक कुमार, जसवीर सिंह और सतपाल सिंह ने बताया कि उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत सपौरी के वार्ड-चार में बिजली के कम लोड रहता था। इसके लिए लोगों की मांग पर पूर्व सरकार के कार्यकाल में एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसके बाद लोगों को बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से कुछ हद तक राहत मिली थी।
विज्ञापन

मगर लगभग एक वर्ष पूर्व ट्रांसफार्मर को मरम्मत के नाम पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारी यहां से ले गए। उसके बाद अभी तक दोबारा ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं हो सका है। इस कारण लगभग 100 घरों में लोगों को बिजली की लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द विद्युत ट्रांसफार्मर को दोबारा लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता धर्मपाल ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। उसकी मरम्मत करवा दी गई है। जोकि जल्द लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed