फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Transformer burnt due to lightning in Chak village

Una News: चक गांव में बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला

Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt due to lightning in Chak village
चक्क गांव में आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रासंफार्मर।संवाद - फोटो : udhampur
कई गांवों की बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत बेहड़ जसवां के अंतर्गत गांव चक में शुक्रवार को तेज बारिश और अंधड़ के बीच बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। इस घटना के चलते चक, बेहड़ जसवां, बेहड़ कांशी और अकरोट गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।गांववासियों ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण रात गुजारना मुश्किल हो गया। गर्मी और उमस के चलते बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब रही।
सारी रात मच्छरों से हुई परेशानी से चैन की नींद नहीं ले पाए। गांववासियों का कहना है कि चक में लगा ट्रांसफार्मर हमेशा खुला रहता है और यह लोगों के घरों के बिल्कुल नजदीक स्थित है। कोई ताला नहीं लगाया गया। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। ट्रांसफार्मर के नजदीक लोगों के खेत हैं। वहां पर लोग खेतों में काम करते है और कई बार छोटे बच्चे भी खेतों में आते-जाते रहते है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ढंग से बंद कर उसमें ताला लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि पंजोआ सेक्शन में 55 ट्रांसफार्मर हैं। हमारे पास कर्मचारी केवल दो हैं। कम से कम 12 कर्मचारियों की जरूरत है। इसलिए मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। शनिवार दोपहर कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर की मरम्मत करके बिजली बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed