फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training women to make colorful baskets

Una News: महिलाओं को रंग बिरंगी टोकरियां बनाने का प्रशिक्षण

Tue, 02 Sep 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Training women to make colorful baskets
महिला
विज्ञापन

वर्कशॉप पर ही खरीदने के लिए ग्राहकों की लग जाती है लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। ग्राम पंचायत बुधान में रिद्धि-सिद्धि ग्राम संगठन एवं राधिका महिला समूह धवेडा की महिलाओं की ओर से डीडीडब्ल्यू (डिज़ाइन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप) का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप 11 सितंबर तक चलेगी, जिसमें महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत रंग-बिरंगी आकर्षक टोकरियों के साथ-साथ अन्य कई उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण महिलाएं अपने समूह में बैठकर इन उत्पादों का निर्माण कर सकें। वर्कशॉप में तैयार किए गए उत्पाद ग्राहकों को विशेष रूप से पसंद आ रहे हैं। प्रशिक्षक कविता कुमारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 24 जुलाई से 11 सितंबर तक ग्राम पंचायत बुधान के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महिला मंडलों एवं समूहों में अचार, विभिन्न प्रकार के मुरब्बे और अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं। इन समूहों को समय-समय पर अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाते हैं। कविता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि नई ऊर्जा और कुछ नया करने की प्रेरणा भी मिलती है। वर्कशॉप में बनाए गए उत्पादों को खरीदने के लिए ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने इस पहल के लिए विभाग एवं संगठन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed