फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training given to sailors in Gobind Sagar Lake

Una News: गोबिंद सागर झील में नाविकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 07 Dec 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Training given to sailors in Gobind Sagar Lake
जल आपदाओं और दुर्घटनाओं की रोकथाम है मकसद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। खंड विकास कार्यालय बंगाणा के सहयोग से एनडीआरएफ टीम ने शनिवार को गोबिंद सागर झील के विभिन्न घाटों के नाविकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 नाविकों और झील के आसपास के गावों में रहने वाले ग्रामीणों ने भाग लिया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल आपदाओं, दुर्घटनाओं की रोकथाम और न्यूनीकरण के लिए नाविकों को जागरूक और प्रशिक्षित करना है ताकि जलमार्गों पर सुरक्षा मानकों को मजबूत और आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को विकसित किया जा सके। प्रशिक्षण में क्षेत्रीय नाविकों और ग्रामीणों को जल सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों, प्राथमिक चिकित्सा, बचाव उपकरणों के उपयोग और आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, आपातकालीन स्थितियों में नाव संचालन से संबंधित आधुनिक तकनीकों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने नाविकों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ और तूफान के दौरान अपनी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कौशल सिखाने के साथ बचाव उपकरण जैसे लाइफ जैकेट, रेस्क्यू बोट्स और संचार उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना सिखाया। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नाविकों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है। नाविकों की भूमिका आपदाओं के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed