फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training given in Municipal Corporation office regarding census

Una News: जनगणना को लेकर नगर निगम कार्यालय में दिया प्रशिक्षण

Thu, 04 Jun 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 04 Jun 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
Training given in Municipal Corporation office regarding census
ऊना। जनगणना को लेकर नगर निगम ऊना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 16 जून से 15 जुलाई तक मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर मकानों, परिवारों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का संग्रह किया जाएगा। जनगणना अभियान के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो तय समयावधि में सर्वे कार्य पूरा करेंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि मकानों की पहचान, भवनों की श्रेणी, परिवारों की संख्या तथा अन्य जरूरी सूचनाओं को किस प्रकार दर्ज किया जाना है। साथ ही ऑनलाइन डाटा एंट्री के माध्यम से जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए, ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, सड़क, सफाई व्यवस्था तथा अन्य योजनाओं के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कर्मचारियों को पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय पर अपने-अपने वार्डों में पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed