फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training for women to assemble LED bulbs begins

Una News: महिलाओं को एलईडी बल्ब असेंबलिंग के प्रशिक्षण की शुरुआत

Thu, 29 May 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Training for women to assemble LED bulbs begins
50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले की ग्राम पंचायत मलहात में सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ग्रुप (स्वर्ग) संस्थान भरतपुर, राजस्थान और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एलईडी बल्ब असेंबलिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एलईडी बल्ब असेंबल करने के लिए प्रशिक्षित किया। ग्राम पंचायत सदस्य अनीता कुमारी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में रचना देवी बीओ सचिव ग्राम पंचायत मलहात और स्वर्ग संस्था से प्रोग्राम समन्वयक बलबीर सिंह उपस्थित रहे। अतिथि अनीता कुमारी ने स्वर्ग संस्था की ओर से महिलाओं की आजीविका और क्षमता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण के लिए संस्था की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण अच्छी प्रकार संपन्न कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रचना देवी ने इस प्रशिक्षण को एक नए प्रकार का कार्यक्रम बताया। एलईडी बल्ब की बहुत डिमांड भी रहती है। उन्होंने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण लेकर अपना उद्योग धंधा स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने स्वर्ग संस्था के कार्यों की सराहना की और उनका सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया। बलवीर सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और यह संकल्प लिया के राजस्थान और उत्तर प्रदेश की भांति स्वर्ग संस्था हिमाचल प्रदेश में भी महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के जीवन स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed