फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trainee pharmacist molests girl under treatment

Una News: उपचाराधीन युवती के साथ प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने की छेड़छाड़

Sun, 18 Aug 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Trainee pharmacist molests girl under treatment
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन युवती के साथ आए युवकों की तरफ से प्रशिक्षु फार्मासिस्ट युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस पर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ युवती के परिजनों ने मीडिया में दिए बयान में बताया है कि उक्त प्रशिक्षु युवक ने शुक्रवार देर रात ग्लुकोज में नशे का इंजेक्शन लगाकर उसे बेहाेश करके छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसके चलते शनिवार सुबह अस्पताल के वार्ड में जमकर हंगामा हुआ। यह मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो गया। क्षेत्रीय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक युवती का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इस दौरान युवती को चिकित्सकों ने दिक्कत अधिक होने पर अस्पताल में ही भर्ती कर लिया। जिस दौरान यह घटना हुई उस समय उपचाराधीन युवती के अलावा उसकी एक सहेली अस्पताल में मौजूद थी। इस मामले की सूचना उपचाराधीन युवती की मां को भी फोन पर दे दी गई।
विज्ञापन

वहीं, उपचाराधीन युवती की मां ने मीडिया में दी गई जानकारी में बताया कि प्रशिक्षु युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले का पता जब शनिवार सुबह युवती के परिजनों को लगा तो उन्होंने प्रशिक्षु युवक से मारपीट की। इस मामले के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े होना शुरू हो गए हैं। दूसरी तरफ प्रशिक्षु युवक ने उसके साथ की गई मारपीट पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आपस में दोनों पक्षों को समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
इस मामले में प्रशिक्षु युवक को अस्पताल में प्रशिक्षण करने से मना कर दिया गया है। इसकी सूचना प्रशिक्षु के संस्थान को भी दे दी गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होम गार्ड के जवानों को सख्ती से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक दृश्टि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed