फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tractor trolley of devotees overturned in Baseli, 26 injured, child referred to PGI

Una News: बसाेली में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, 26 घायल, बच्चा पीजीआइ रेफर

Fri, 09 Aug 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley of devotees overturned in Baseli, 26 injured, child referred to PGI
परिनिगाह के समीप ट्राली पलटने से घायलों को उपचार देते हुए चि​कित्सक।संवाद
ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेक वापस घर लौटे रहे मानसा पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में तीन बच्चों सहित 26 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्राली में लगभग 30 श्रद्धालु सवार रहे। हादसे के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने छह वर्षीय रमन सिंह पुत्र सुखा निवासी नंगल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। घायलों को प्रशासनिक राहत के लिए तहसीलदार शिखा राणा अस्पताल पहुंचीं, उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जान हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला मानसा के गांव बोहा से संबंधित लगभग 30 श्रद्धालुओं का जत्था मां नैना देवी में माथा टेक वीरवार सुबह ऊना के पीर निगाह पहुंचा। यहां पर मंदिर में माथा टेक सभी अपनी ट्रैक्टर ट्राॅली में घर वापसी के लिए पीर निगाह से निकले। मंदिर से कुछ दूरी पर आकर बसोली के पास उतराई में चालक ट्रैक्टर ट्रॉली से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रॉली सड़क किनारे ही पलट गई। जान बचाने के लिए कई श्रद्धालु साथ लगती गहरी खाई में लुढ़क गए। हालांकि सभी सवार श्रद्धालुओं की जान बच गई, लेकिन हादसे में तीन बच्चों सहित 26 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को खासी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर चार 108 एंबुलेंस पहुंचीं। घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऊना अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारियों सहित पैरामेडिकल स्टाफ घायलों के उपचार में जुट गया। घायलों में से एक बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची
हादसे में कुलदीप, प्रीत, प्रीत कौर, चरण सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप कौर, जीतो देवी, कुलविंद्र, सतवीर, सुखदेव, संदीप सिंह, जगतार, अमनदीप, रविंद्र, गुरप्रीत, रंजीत सिंह, हैरी, स्वराज, बलविंद्र, लवप्रीत, संदीप, पुनीत, मनप्रीत, विक्की और कुलदीप घायल हैं।

परिनिगाह के समीप ट्राली पलटने से घायलों को उपचार देते हुए चिकित्सक।संवाद

परिनिगाह के समीप ट्राली पलटने से घायलों को उपचार देते हुए चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed