{"_id":"58f64c934f1c1b1774472747","slug":"tractor-hit-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आया आठ साल का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आया आठ साल का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना हरोली के तहत बाथड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान राम बलम पुत्र दिलीप सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। मासूम अपने परिजनों संग बाथड़ी में रहता था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे बाथड़ी के गुरपलाह मोड़ पर एक ट्रैक्टर बैक हो रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे चल रहा राम बलम टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राम बलम को स्थानीय लोगों ने हरोली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।