फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tractor driver hits bike rider

Una News: ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Tue, 11 Nov 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver hits bike rider
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत संतोषगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।



पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ में इंद्रजीत सिंह निवासी सनोली, जिला ऊना को घायल अवस्था में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पुलिस टीम ऊना अस्पताल पहुंची और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में सामने आया कि एक ट्रैक्टर चालक लेंटर डालने वाली मिक्सचर मशीन को लेकर सनोली से अजोली की ओर जा रहा था, जबकि इंद्रजीत अजोली से सनोली की दिशा में अपनी बाइक पर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ने मिक्सचर के गार्डर बाहर निकाल रखे थे। ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाने और गार्डर बाहर होने के कारण बाइक सवार इंद्रजीत उसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि फिलहाल आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed