फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tractor driver accused in Janshatabdi train accident not found

Una News: जनशताब्दी ट्रेन हादसे में आरोपी ट्रैक्टर चालक का नहीं चला पता

Fri, 09 May 2025 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver accused in Janshatabdi train accident not found
ट्रैक पर खड़ा था ट्रैक्टर, ट्रेन के इंजन सहित एसी के तीन कोच क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

रेलवे पुलिस से आसपास के गांवों में लोगों से की पूछताछ
हादसे के बाद शुक्रवार सुबह सुचारु किया गया रेलवे यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नई दिल्ली से दौलतपुर चौक तक चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन वीरवार रात को भड़ोलियां कलां क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई। तेज गति में आ रही ट्रेन पटरी के बीच खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में रेलवे को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे के बाद रेलवे पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन शुक्रवार शाम तक ट्रैक्टर मालिक का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आसपास के इलाकों देहलां, भड़ोलियां कलां और बहडाला में पड़ताल की लेकिन ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल पाया। अब पुलिस की टीम ट्रैक्टर कंपनी से संपर्क कर वाहन से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश में है। हादसे के बाद रातभर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। शुक्रवार सुबह ट्रैक से मलबा हटाया गया। पटरी की सुरक्षा पुख्ता कर दोबारा ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात के समय हिमाचल की सीमा में प्रवेश करते ही नंगल के आगे भड़ोलियां कलां में ट्रैक पर खड़े अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जन शताब्दी ट्रेन टकरा गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक टक्कर होने से ट्रेन के इंजन सहित एसी के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई जानी नुकसान या किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 12057 दौलतपुर चौक के लिए रवाना हुई। रात करीब सवा नौ बजे जैसे ही ट्रेन नंगल डैम से आगे भड़ोलियां कलां के पास पहुंची, तो ट्रैक पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ टकरा गई। ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया और इंजन के आगे फंस गया। वहीं एक दम ट्रेन के रुकने के चलते एसी के तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्री सहम गए। हादसे के कारण दिल्ली के लिए चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस भी समय से नहीं चल पाई। घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा। इसे शुक्रवार को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट्स
ऊना रेलवे चौकी के इंचार्ज अजय ऐरी ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। ट्रैक को बहाल कर यातायात को शुरू कर दिया गया है। हादसा स्थल के पास ही एक धार्मिक स्थल है। संभव है कि ट्रैक्टर चालक वहां से आया और शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पर वाहन चढ़ा दिया। इस दौरान वाहन फंस गया और चालक ट्रेन आती देख उसे वहीं छोड़ भाग निकला। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी प्रकार की साजिश की संभावना का भी पता लगाया जा रहा। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed