फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Toys changed Anshu Nirmala's destiny

Una News: खिलौनों से संवरी अंशु निर्मला की तकदीर

Wed, 17 Dec 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Toys changed Anshu Nirmala's destiny
क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षित करके हर महीने कमा रहीं आजीविका
विज्ञापन

आठ समूह बनाकर 80 महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। आज घरेलू महिलाएं भी जागरूक होकर हर अवसर का लाभ उठा रही हैं और आत्मनिर्भर बनना पसंद कर रही हैं। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण घनारी की अंशु निर्मला ने प्रस्तुत किया है। अंशु निर्मला घर पर ही फर, रूई, बटन और फाइबर से आकर्षक खिलौने व डेकोरेशन आइटम तैयार कर प्रतिमाह लगभग 25 हजार रुपये की आमदनी कर रही हैं। उन्होंने पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। इसके अलावा राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण सेमिनारों में भाग लेकर उन्होंने अपनी दक्षता को और निखारा, जिसके बाद वे मास्टर ट्रेनर बन गईं। वर्तमान में वे न केवल जिले के भीतर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं, बल्कि विकास खंड अधिकारी के माध्यम से जिले से बाहर भी उन्हें महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए भेजा जाता है। इस कार्य के बदले उन्हें प्रतिदिन लगभग 3 हजार रुपये तक की आय हो जाती है।
अंशु निर्मला बताती हैं कि खिलौने बनाने के लिए कच्चा माल वे दिल्ली से मंगवाती हैं, जहां बेहतर गुणवत्ता के साथ सस्ते दामों पर सामग्री उपलब्ध हो जाती है। उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों में टेडी बियर, खरगोश, शेर, विभिन्न मुद्राओं में मानव आकृतियां, तरह-तरह की गुड़ियां, घड़ियां, झूले और अन्य सजावटी सामान शामिल हैं, जो घर पर ही तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अब तक महिलाओं के आठ समूह बनाए हैं, जिनमें करीब 80 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं भी प्रशिक्षण लेकर इस कार्य को आगे बढ़ा रही हैं और प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने वाले ग्राहक स्वयं घर से ही सामान उठा लेते हैं। इसके अलावा प्रदर्शनियों में स्टॉल लगाने पर भी अच्छी बिक्री हो जाती है। जिले के बाहर भी इनके उत्पादों की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु निर्मला से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं भी घर बैठे स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अंशु निर्मला का कहना है कि मेहनत के काम में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। जितनी अधिक मेहनत की जाएगी, उतनी ही अधिक आय होगी। आज महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अबला नहीं, बल्कि सबला बन रही हैं और उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed