{"_id":"6684013cf6f9c9f3de0f1d0e","slug":"tourism-development-corporation-will-run-plantation-campaign-in-the-state-una-news-c-93-1-una1001-127497-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रदेश में पर्यटन विकास निगम चलाएगा पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रदेश में पर्यटन विकास निगम चलाएगा पौधरोपण अभियान
Tue, 02 Jul 2024 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
ऊना। इस बरसात में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) विशेष पौधरोपण अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के तहत एचपीटीडीसी अपनी सभी इकाइयों में कम से कम 10 पौधे रोपित करेगा। इसके लिए संबंधित कार्यालयों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बरसात में बारिश के जोर पकड़ते ही पौधरोपण अभियान शुरू होगा।
अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए पौधरोपण के दौरान और उसके बाद की तस्वीरें ई-ऑफिस मोड के माध्यम से मुख्य कार्यालय भेजी जाएंगी। सभी डीडीओ को बरसात के मौसम की शुरुआत के दौरान क्षेत्र की जलवायु परिस्थितियों के अनुसार अपने परिसर में कम से कम से कम 10 पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी इकाई के पास परिसर के भीतर पौधरोपण करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है तो आसपास की इकाईयों के साथ पौधरोपण किया जाएगा।
एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप निभाई जाएगी। इससे हरित प्रदेश में आगंतुकों, मेहमानों और कर्मचारियों सहित सभी के लिए एक स्वस्थ और अधिक मनभावन वातावरण बनाने में सहायता मिलेगी। निसंदेह एचपीटीडीसी पारिस्थितिकी पर्यटन संस्थान हैं। प्रदेश की प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा करने सहित उन्हें संरक्षण प्रदान करना इसका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।