फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   toll tax recovered at Mehatpur

मैहतपुर टोल नाके पर होती रही वसूली

Thu, 10 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
toll tax recovered at Mehatpur
रुपये - फोटो : DEMO Pics

एक ओर जहां देश भर के टोल नाकों पर टोल वसूली को फ्री कर दिया गया था, वहीं दूसरी ओर मैहतपुर के टोल नाके पर वीरवार को भी रोजाना की तरह ही टोल वसूली होती रही। वीरवार को हालांकि इस वसूली को लेकर वाहन चालक टोल नाकों पर तैनात कर्मियों से उलझते रहे, और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेशों का हवाला देकर टोल नाकों को एक दिन के लिए निशुल्क बताते रहे। लेकिन, टोल कर्मियों का तर्क था कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है और वह रोजाना की तरह ही प्रवेश शुल्क की वसूली करेंगे। तर्क यह भी दिया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजों को फ्री किया था।

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग के अफसर केंद्र सरकार के टोल फ्री संबंधी नोटिफिकेशन के न मिलने का तर्क देते रहे और टोल कर्मी वाहन चालकों से टोल वसूली में मशगूल रहे। वाहन चालक पांच सौ और एक हजार के नोट देकर हालांकि पर्ची कटवाते रहे। टोल कर्मियों तथा वाहन चालकों में तीखी नोकझोंक भी वीरवार को दिन भर होती रही।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के फ्री टोल नाकों की विस्तृत जानकारी विभागों तक समय पर न पहुंचने की वजह से यह विकट परिस्थिति पैदा हुई और इसी उलझन में वाहन चालक और टोल कर्मी अपने अपने तर्क देकर आपस में उलझते रहे। मैहतपुर उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम चंदेल ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक रूप से टोल नाकों पर निशुल्क आवाजाही के आदेश टेलीविजन पर दे दिए थे, तो विभाग को उस पर अमल करवाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वाहन चालक दिन भर परेशान होते रहे और केंद्रीय मंत्री के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है विभाग
सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त यूएस राणा ने कहा कि टोल फ्री करने की बाबत विभाग के पास कोई केंद्र की अधिसूचना की कापी नहीं आई है, जिस कारण वह टोल नाकों पर यह आदेश नहीं दे पा रहे हैं। केंद्र सरकार के यह आदेश राष्ट्रीय राजमार्गो के लिए अथवा राजमार्गों पर भी लागू हैं, यह संशय की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed