{"_id":"67e14bfa58d9f5eb180360cf","slug":"told-parents-the-merits-of-government-schools-una-news-c-93-1-ssml1047-149490-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अभिभावकों को बताईं सरकारी स्कूलों की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अभिभावकों को बताईं सरकारी स्कूलों की खूबियां
Tue, 25 Mar 2025 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:39 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों बच्चों का दाखिला कराने के लिए जागरूक कर रहे शिक्षक
बड़ूही (ऊना )। सरकारी स्कूलों में इन दिनों बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जोरों पर है। राजकीय उच्च विद्यालय बडूही के शिक्षक विवेक कुमार और चमन लाल ने स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय बड़ूही में छठी से आठवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा छात्रों को निशुल्क वर्दी, पुस्तकें, अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा और विभिन्न छात्रवृत्तियां भी सरकार की ओर से दी जाती हैं।
विद्यालय में चार स्मार्ट क्लासरूम, वाईफाई कैंपस और खेलकूद की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय कुमार धीमान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जनवरी से ही गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के अतिरिक्त कक्षाएं छुट्टियों के दिनों में लगाई जाती हैं ताकि बच्चों का शैक्षणिक स्तर और भी ऊंचा हो सके। इस विद्यालय में शिक्षकों के सभी पद भरे हुए हैं और यहां की सुविधाओं का स्तर अत्यधिक उच्च है। इसके अलावा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों अतुल कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, परमिंदर कौर, नीलम कुमारी, आरती, और ऋषा भारद्वाज भी अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।