फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Today two girl students of the district will receive Youth Science Award

Una News: आज जिले की दो छात्राओं को मिलेगा युवा विज्ञान पुरस्कार

Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Today two girl students of the district will receive Youth Science Award
जिले की दो मेधावी छात्राओं को युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के तहत विज्ञान दिवस के मौके पर गेयटी थियेटर शिमला में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह बुधवार को गेयटी थियेटर शिमला में होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2022-23 शैक्षणिक सत्र में बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे में घनारी स्कूल की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु पुत्री रामकुमार शर्मा ने मेरिट सूची में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया है। ओजस्विनी ने 493 (98.6%) अंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

ओजस्विनी को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री के हाथों एक लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। ओजस्विनी के पिता राजकुमार शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धियों पर नाज है और पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी छात्रा कनुप्रिया पुत्री संजय कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरड़ू में पढ़ाई कर जमा दो की बोर्ड परीक्षा में 98.2 अंक लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया था। कनुप्रिया को 90 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

गौर हो कि इस पुरस्कार योजना के तहत जमा दो कक्षा में विज्ञान संकाय में प्रदेश में पहले 10 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले को एक लाख, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 90 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 80 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कनुप्रिया के पिता संजय कुमार ने कहा कि बेटी की उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार राशि हासिल करने के लिए मंगलवार को शिमला पहुंच चुके है और खुद बेटी की इस उपलब्धि के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed