{"_id":"68b0552b744df0074c071442","slug":"to-stop-drug-addiction-it-is-necessary-to-reduce-demand-and-not-just-supply-jatin-lal-una-news-c-93-1-una1002-163717-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा रोकने को केवल आपूर्ति नहीं, मांग कम करना जरूरी : जतिन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा रोकने को केवल आपूर्ति नहीं, मांग कम करना जरूरी : जतिन लाल
विज्ञापन
नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश
जिलास्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने अधिकारियों को किया अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक अमित यादव, उपमंडलाधिकारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए केवल आपूर्ति को रोकना ही नहीं, बल्कि मांग को भी कम करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए बहुआयामी प्रयास किए जाने होंगे, जिसमें जन-जागरुकता और पुनर्वास को एक साथ जोड़ा जाए। स्कूल एवं कॉलेजों का नियमित दौरा करने के निर्देश उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को दिए। कहा कि आबंटित किए गए स्कूलों और कॉलेजों का हर माह कम से कम दो बार दौरा करें। इन दौरों के दौरान वे छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, एनडीपीएस अधिनियम के कानूनी प्रावधानों तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने जिला में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि इन केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा पुनर्वास सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ऊना जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम सख्ती से उठाए जाएंगे।