{"_id":"60ed82778ebc3eff1c7cc5b4","slug":"to-control-the-crowd-4-sectors-will-be-formed-in-chintpurni-the-magistrate-will-monitor-una-news-sml3767165115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनेंगे 4 सेक्टर, मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनेंगे 4 सेक्टर, मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
विज्ञापन
ऊना। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसकी निगरानी का जिम्मा सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे। कोरोना की बंदिशें खुलने के बाद रविवार और छुट्टी वाले दिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए शंभू बैरियर, चिंतपूर्णी सदन और एमआरसी में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन किया जाएगा। यह जानकारी राघव शर्मा ने दी।
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों को लेकर मंगलवार को डीसी और मंदिर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीसी ने भीड़ प्रबंधन के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने पुलिस विभाग को एक अतिरिक्त बटालियन तैनात करने के निर्देश भी दिए ताकि छुट्टी वाले दिनों में व्यवस्था दुरुस्त रहे। डीसी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों में बेहतर तालमेल के लिए चिंतपूर्णी एसएचओ को मंदिर सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो पुलिस जवानों के साथ-साथ होमगार्ड और मंदिर के सुरक्षा कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा।
ड्यूटी पर तैनात जवानों को बॉडी कैमरा और वॉकी-टॉकी भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती की जाएगी। इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम अंब मनेश यादव, सहायक उपायुक्त गौरव चौधरी, डीएसपी अनिल मेहता तथा मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना पर होगी एफआईआर
चिंतपूर्णी मंदिर में नियमों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी राघव ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभी भी मंदिर परिसर में मौली बांधना प्रतिबंधित है। ऐसे में नियमों की अवहेलना करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।