फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tips to concentrate

Una News: मन को एकाग्रचित्त करने के दिए टिप्स

Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tips to concentrate
ऊना। हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति ऊना ने युवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। डाॅ. अनुपमा मनकोटिया ने बताया कि हमें अपनी नकारात्मक आदतों को त्यागना चाहिए। यदि हम अच्छी आदतें अपनाते हैं, तो दिमाग में स्वयं ही एक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इससे अनुशासित और कड़ी मेहनत करने की आदत बन जाती है। इसके साथ ही उन्होंने लड़कों-लड़कियों को अनुशासन को मजबूत करने, मन व दिमाग को एकाग्रचित्त करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि युवा अगर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पथ पर चलते हुए लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्प कर लें तो उनके विकास को कोई रोक नहीं सकता। कार्यशाला में 108 लड़के तथा 58 लड़कियां, अकादमी के निर्देशक कर्नल धर्मपाल वशिष्ट (सेवानिवृत्त), कर्नल कुलदीप सिंह (सेवानिवृत्त), कैप्टन विजय शंकर शर्मा (सेवानिवृत्त) प्रशासनिक अधिकारी सहित संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed