फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tipper fell into ditch in Tahliwal and Bharwain, two injured

Una News: टाहलीवाल और भरवाईं में खाई में गिरे टिपर, दो घायल

Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tipper fell into ditch in Tahliwal and Bharwain, two injured
टाहलीवाल क्षेत्र में पलटे ट्रक को क्रेन से उठाते हुए।संवाद
पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज किया केस, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल/चिंतपूर्णी (ऊना)। जिला के टाहलीवाल और भरवाईं क्षेत्र में दो टिपर पलटकर खाई में जा गिरे। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक चालक तो दूसरा परिचालक है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल के नंगल कलां गांव में बुधवार रात को एक तेज रफ्तार टिपर पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सरकारी स्कूल के गेट के बाहर पलट गया। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10:15 बजे हुई। गांव के निवासी रामनाथ ने बताया कि वह अपने घर में थे। जब उन्होंने सड़क की ओर तेज धमाके की आवाज सुनी। बाहर जाकर देखा तो टिपर पलटा हुआ था। टिपर का चालक मौके से भाग गया। उन्होंने टिपर में फंसे परिचालक मोहिंद्र सिंह को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हादसा टिपर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह पुलिस क्रेन की मदद से टिपर को सड़क से हटाया और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई।

वहीं, दूसरा हादसा पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत शिव मंदिर भरवाईं के पास हुआ। जहां शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे एक टिपर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। टिपर में खनन सामग्री लदी हुई थी। गनीमत रही की हादसे में चालक बाल बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा कि टिपर चालक राजकुमार निवासी ज्वालाजी खनन सामग्री लेकर मुबारिकपुर धर्मशाला मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान भरवाईं में शिव मंदिर के पास एक पशु सामने आया और टिपर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर जाकर देखा और घटनास्थल के पास बैठे चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि दोनों मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed