फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Throw Ball National Competition will be held in Indore from 9th to 11th December.

Una News: इंदौर में नौ से 11 दिसंबर तक हाेगी थ्रो बाल नेशनल प्रतियोगिता

Wed, 04 Dec 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Throw Ball National Competition will be held in Indore from 9th to 11th December.
ऊना से मानसी राणा और कांगड़ा से आदर्श राणा करेंगे टीम का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जा रही 34वीं नेशनल जूनियर थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर तक होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। प्रदेश थ्रो बाल एसोसिएशन के राज्य कोच यशवीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाली 34वीं नेशनल जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लड़कियों में ऊना की कप्तान मानसी राणा को चुना गया है। सोलन की साक्षी तथा सरकाघाट की मुस्कान को उप कप्तान चुना गया है। लड़कों में कांगड़ा के आदित्य राणा तथा हमीरपुर के वीरेंद्र कुमार को उप कप्तान चुना गया है। लड़कियों में मानसी राणा, दिया शर्मा, कृतिका शर्मा, मुस्कान ठाकुर, साक्षी, स्वाति, ममता देवी, हर्षिता ठाकुर, शिवानी ठाकुर, आकांशा, तानिया, शीतल, कनिका ठाकुर, जिया ठाकुर, प्रिया शर्मा, मेथली, सुनैना देवी को चयनित किया गया है। लड़कों में आदर्श राणा को कप्तान तथा खिलाड़ियों में आदित्य राणा, आशीष शर्मा, समीर खान, भार्गव शर्मा, अक्षित ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह, रोहन ठाकुर, अक्षित शर्मा, वीरेंद्र कुमार, शिवांग शर्मा, हर्षदीप सिंह, सुरयांश, आदित्य वेन, आनंद राज, तनुज शर्मा, रुद्राक्ष भारद्वाज को चयनित किया गया है। यह सभी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से संबंधित है। जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की तलमेहडा स्कूल की खिलाड़ी मानसी राणा ने इसका सारा श्रेय प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, जिला ऊना उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल, प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल, स्काउट एवं गाइड की डीओसी सोनू कुमारी सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, राज्य कोच यशवीर सिंह राणा, महिला कोच सीमा शर्मा सहित अन्य टीम सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed