फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three youths from Punjab beat up a shopkeeper in Bharwain, breaking his head.

Una News: भरवाईं में पंजाब के तीन युवकों ने दुकानदार को कड़े से पीटा, सिर फोड़ा

Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three youths from Punjab beat up a shopkeeper in Bharwain, breaking his head.
भरवाईं (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत शिव मंदिर के पास वीरवार सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई जब पंजाब के तीन युवकों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, संजय कुमार (53) निवासी गांव कोटली भरवाईं रोजाना की तरह अपनी प्रसाद की दुकान में सुबह 05:40 बजे सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार मनजिंद्र सिंह (24), गगनदीप (25) और प्रदीप सिंह (26) निवासी लुधियाना, पंजाब दुकान पर पहुंचे और चाय मांगने लगे। दुकान में चाय न बनने की बात सुन तीनों युवक गाली-गलौज व बहसबाजी करने लगे। संजय कुमार के मना करने पर आरोपियों ने दुकान के बाहर उनका रास्ता रोककर पिटाई की और एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से दुकानदार से सिर पर कई बार प्रहार किए। इस बीच दो युवकों ने संजय कुमार और उनकी पत्नी सेमलता से भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की, जिससे संजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। घायल संजय कुमार व उनकी पत्नी को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में आठ टांके लगाए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना चिंतपूर्णी में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed