{"_id":"67c703ead7a3412aeb0f6c80","slug":"three-vehicles-recovered-in-fraud-case-una-news-c-93-1-ssml1048-147705-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धोखाधड़ी मामले में तीन गाड़ियां रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धोखाधड़ी मामले में तीन गाड़ियां रिकवर
विज्ञापन
चिंतपूर्णी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, सरकारी विभागों में गाड़ियां लगाने की बात कहकर की ठगी
धोखाधड़ी मामले में आठ लोग हुए थे ठगी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी मामले में तीन गाड़ियों की रिकवरी की है। ठगी करने वाला आरोपी फरार चल रहा है। उसकी धड़पकड़ के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह पर दबिश दे रही है। यह धोखाधड़ी आठ लोगों के साथ हुई थी। इनकी गाड़ियों को आरोपी ने सरकारी विभागों में लगाने की बात कहकर ठगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और अब तीन गाड़ियों की रिकवरी कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आठ लोगों की गाड़ियां सरकारी विभागों में लगाने की बात कहकर ठगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने तीन गाड़ियों को ठगी के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीनों गाड़ियों को रिकवर कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
बाक्स
चिंतपूर्णी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो दिन के भीतर तीन गाड़ियों को रिकवर कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में एएसआई महेंद्र सिंह सोनी की टीम ने मंगलवार को ये गाड़ियां अमृतसर, जालंधर और जम्मू कश्मीर के पठानकोट के बॉर्डर से रिकवर कीं। थार गाड़ी सुरजीत सिंह किन्नू, स्कार्पियो गाड़ी सुरिंदर सोनी नारी और महिंद्रा बोलेरो गाड़ी साहिल ठाकुर की ज्वाल से रिकवर की है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रिकवर की गई गाड़ियों को उनके मालिकों को सौंपा जाएगा।