फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three vehicle owners caught with illegal timber were fined Rs 7,500.

Una News: फालोअप अवैध लकड़ी के साथ पकड़े तीन वाहन मालिकों से वसूला 7500 रुपये जुर्माना

Wed, 29 Oct 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Three vehicle owners caught with illegal timber were fined Rs 7,500.
तीनों वाहन चालकों के पास नहीं था ट्रांजिट परमिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल से पंजाब की ओर अवैध लकड़ी लेकर जा रहे वाहनों पर वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अवैध लकड़ी के साथ पकड़े ऊना जिले से संबंधित चार वाहनों में से तीन के मालिकों पर 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि एक वाहन मालिक के खिलाफ जांच जारी है।
इसके अलावा बाहरी जिलों से संबंधित तीन वाहनों के मालिकों के मामले में संबंधित रेंज अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने बीते रविवार को अवैध लकड़ी से भरी कुल सात पिकअप गाड़ियां पकड़ी थीं। इनमें से चार वाहन ऊना जिले के, जबकि दो कांगड़ा और एक हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार ऊना जिले से संबंधित जिन तीन पिकअप पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें जापानी शहतूत की लकड़ी भरी थी। इन वाहन मालिकों के पास लकड़ी काटने का परमिट तो था, लेकिन उसे दूसरे राज्य में ले जाने के लिए आवश्यक ट्रांजिट परमिट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंब रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि अंबोटा (आशा देवी के निकट) से तीन पिकअप ट्राला, बणे दी हट्टी से दो और नैहरियां दोसड़का से एक पिकअप ट्राला पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान इन वाहनों में प्रतिबंधित प्रजातियों की चौड़ी पत्ती वाली मिश्रित लकड़ी जैसे जापानी शहतूत, आम, सफेदा, कामल और सिंबल आदि बरामद की गई।
राहुल ठाकुर ने बताया कि तीन पिकअप मालिकों पर 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि शेष मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed