Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three teams reach the semi-finals of the Churudu football tournament

Una News: चुरुडू फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची तीन टीमें

Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three teams reach the semi-finals of the Churudu football tournament
बड़ूही (ऊना)। चुरुडू में आयोजित 14वें हेडमास्टर ठाकुर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश राणा और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शिव लाल गोस्वामी ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एवं नेशनल अवॉर्डी राकेश कुमार, सरवन सिंह असिस्टेंट कमांडेंट, जगदीप राणा रिटायर्ड एडवोकेट जनरल, अशोक बाबा, सतीश गोगी और बीडीसी सदस्य मनजीत कौर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से खेल मैदान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फुटबॉल क्लब सेरी बहेड़ी ने साईं कांगड़ा की टीम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में एएफसी अंबोटा ने जेएस विजडम ऊना को 3-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाईएफसी खड्ड ने फुटबॉल क्लब मेहना पंजाब की टीम को 3-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 40 प्लस आयु वर्ग के लिए विशेष मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल क्लब गोराया पंजाब की टीम ने फुटबॉल क्लब चुरुडू को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed