फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three people swallowed poision, two dead

तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत

Tue, 21 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Tue, 21 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
three people swallowed poision, two dead
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव

जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इनमें एक युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि एक ऊना अस्पताल में दाखिल है। ये घटनाएं झूड़ोवाल, अंब के डूहकी और कलेहड़ा में हुई हैं। मृतकों की पहचान अमर सिंह (24) पुत्र सोमनाथ निवासी झूड़ोवाल और डूहकी निवासी मीना रानी पुत्री सरवण सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक झूड़ोवाल निवासी अमर सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरा मामला कलेहड़ा थानाकलां में पेश आया।
विज्ञापन


यहां युवक रजत ने सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, तीसरे मामले में अंब के डूहकी गांव में सोमवार रात मीना रानी पुत्री सरवण सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, उसने मंगलवार सुबह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे कि इसके बारे में पुलिस को किसी ने सूचित कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि युवती के परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थी। उसने गलती से कोई जहरीली वस्तु खा ली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed