{"_id":"580a545b4f1c1b1030704c1d","slug":"three-people-are-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-कैंटर में जबरदस्त टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-कैंटर में जबरदस्त टक्कर, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
नंगल-श्रीआंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित एमपी कोठी के निकट एक कैंटर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनकी बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार चालक राकेश कुमार अपनी पत्नी सोनी और बेटी के साथ वीरवार देर रात चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार की खबर लेकर वापस अपने घर हमीरपुर की ओर जा रहे थे कि एमपी कोठी के निकट नंगल से रोपड़ की ओर जा रहे टैंकर चालक ने कथित तौर पर विपरीत दिशा में आकर कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां सोनी की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि, राकेश कुमार और उसकी बेटी का उपचार बीबीएमबी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद कार में बुरी तरह फंसे राकेश कुमार को कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई कश्मीरा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन