{"_id":"619bceae59521713c5543fd2","slug":"three-more-including-former-punjab-police-personnel-arrested-in-robbery-case-una-news-sml391071864","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट मामले में पूर्व पंजाब पुलिस कर्मी समेत तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट मामले में पूर्व पंजाब पुलिस कर्मी समेत तीन और गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊना। फर्जी कर्नल बनकर पंजाब के एक दुकानदार से दो लाख रुपये लूटने के मामले में ऊना पुलिस ने पंजाब पुलिस के पूर्व कर्मी समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस तरह अब तक इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी है।
पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में लूटपाट के ही एक मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार थे। इन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत पुलिस ऊना लाई। ऊना पुलिस ने बीते 14 नवंबर को एक आरोपी को दबोचा था। इसके बाद 18 नवंबर को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।
अब इस मामले में तीन आरोपी पकड़े हैं। इनकी पहचान लाल सिंह (पूर्व पंजाब पुलिस कर्मी), संदीप निवासी अमृतसर और रणजीत निवासी दसुआ पंजाब के रूप में हुई है। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इन्हें 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में पकड़े गए आरोपी पूर्व पंजाब पुलिस कर्मी को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कर्नल बताने वाले व्यक्ति ने खुद को कैंटीन का इंचार्ज बताते हुए उसे ऊना से अंब रोड की तरफ ले गया। यहां पर गाड़ी से धक्का देकर दो लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित अशोक कुमार निवासी जिला होशियारपुर पंजाब की बीनेवाल बाजार में दुकान है।
उसे एक व्यक्ति का फोन आया था जोकि खुद को ऊना सैनिक कैंटीन का इंचार्ज बताते हुए कर्नल बता रहा था। सामान लेने ऊना पहुंचे दुकानदार को शातिर ने गाड़ी में यह बोल कर बिठा लिया कि उनका स्टोर रूम अंब रोड पर है।
इस बीच व्यक्ति अपनी बातों में उलझता हुआ उसे अंब रोड की तरफ ले गया जहां कुछ दूरी पर गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने धक्का देकर उसे फेंक दिया व दो लाख रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है।