{"_id":"693e9c94e381c1cb77072087","slug":"three-khair-trees-were-illegally-felled-causing-damage-worth-rs-285-lakh-to-government-property-una-news-c-93-1-una1002-175080-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खैर के तीन पेड़ों का अवैध कटान, सरकारी संपत्ति को 2.85 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खैर के तीन पेड़ों का अवैध कटान, सरकारी संपत्ति को 2.85 लाख का नुकसान
विज्ञापन
रपोह वन में में काटे गए खैर के पेड़।स्रोत :वन विभाग।
अंधेरे में वन विभाग की टीम ने बचकर निकले दो वाहन चालक
शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। धरूही वन क्षेत्र के अंतर्गत रपोह में वन विभाग की टीम ने तीन खैर के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना में सरकारी संपत्ति को करीब 2.85 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन रक्षक रोहित कुमार और अजय कुमार की टीम 11 दिसंबर की रात गश्त पर थी। रात लगभग एक बजे जंगल के भीतर उन्हें दो संदिग्ध वाहन एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और एक सफेद इनोवा खड़ी दिखाई दी। जैसे ही वन रक्षकों ने वाहनों के पास जाने का प्रयास किया, दोनों वाहन चालक तेज गति से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। वन रक्षकों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। अगले दिन सुबह वन खंड अधिकारी कोटला तथा अन्य वन कर्मियों की ओ से जंगल की सघन जांच की गई, जिसमें रिजर्व जंगल धरूही क्षेत्र में तीन खैर के पेड़ अवैध रूप से कटे हुए पाए गए। कटे हुए पेड़ों की मुंडी लपेट क्रमशः 118 सेमी, 86 सेमी और 102 सेमी पाई गई।
वन खंड अधिकारी कोटला की रिपोर्ट के अनुसार जो व्यक्ति रात के समय वन रक्षकों को देखकर भागे थे, उन्हीं ने अवैध खैर कटान किया है। वे कटी हुई लकड़ी भी अपने साथ ले गए। विभाग की ओर से संदिग्धों के नाम व वाहनों के नंबर पुलिस को सौंप दिए गए हैं। इसके साथ ही रात के समय सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज से भी पुष्टि हुई है कि उस समयावधि में केवल यही दो वाहन रपोह से वापस जाते हुए दिखाई दिए थे।
पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि वन विभाग की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।