फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three huts burnt in Bhadsali, loss worth Rs 30 thousand

Una News: भदसाली में तीन झुग्गियां जलीं, 30 हजार का नुकसान

Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three huts burnt in Bhadsali, loss worth Rs 30 thousand
भदसाली में झु​ग्गियोें में लगी आग को बुझाते अ​ग्निशमन विभाग के जवान। स्त्रोत  अ​ग्निशमन विभाग - फोटो :
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
विज्ञापन

एक दर्जन झुग्गियों को जलने से बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत भदसाली में शुक्रवार दोपहर झुग्गियों में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र ऊना की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जिस समय आग लगी उस समय अधिकतर झुग्गियां खाली थीं। प्रवासी मजदूर मजदूरी करने के लिए अपने कामों पर गए हुए थे। स्थानीय लोगों की ओर से इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग ने मौके पर पहुंचकर एक दर्जन झुग्गियों को जलने से बचाया। इस घटना में तीन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान करीब 30 हजार का नुकसान का आकलन किया गया है। स्टेशन फायर अधिकारी ऊना अशोक राणा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दो गाड़ियों को टीम सहित मौके पर भेजा गया। इस घटना में तीन झुग्गियां जली हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में निजी भूमि पर बिना सुरक्षा व्यवस्था के झुग्गियों का निर्माण कर डाला है। प्रशासन के बार-बार आगाह करने के बावजूद न तो निजी भूमि मालिक जागे हैं और न ही झुग्गियों का निर्माण थमा है। इससे आग लगने की घटनाएं घटित हो रही हैं। चंद पैसे कूटने के चक्कर में निजी भूमि मालिक भी प्रवासियों को झुग्गियों का निर्माण करने के लिए जगह दे देते हैं। वहां पर न तो मानकों के तहत सुरक्षा की कोई व्यवस्था हाेती है और न ही कोई पुख्ता इंतजाम है। दूसरी ओर अभी गर्मियां शुरू भी नहीं हुई हैं और आग की घटनाएं सामने आना शुरू हो गई हैं। पहले बसाल, पंडोगा, लालसिंगी, टाहलीवाल, गगरेट समेत अंब क्षेत्र में झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

एसडीएम हरोली विशाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में तीन झुग्गियों में आग लगने की घटना की जानकारी मिली है। समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed