फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three hours after the murder

हत्या के तीन घंटे बाद ही दबोचा आरोपी

Wed, 05 Jan 2022 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
three hours after the murder
चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर एस पी कांगड़ा आरोपी की पत्नी से हत्या के मामले में जानकारी लेते हुए।संवा? - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर पत्थर मारकर युवक की हत्या मामले में धर्मशाला से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, हत्या के मामले की तस्वीर सामने आ चुकी है। आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आ चुका है। आरोपी ने इस वारदात को मंगलवार रात डेढ़ बजे के करीब अंजाम दिया, लेकिन आरोपी को क्या पता था कि उसकी कैमरे में आई एक हरकत इस सारी वारदात से कुछ घंटों में ही पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन

जब रात दो बजे के करीब मृतक के सर से खून बहते हुए साथ ही क्वार्टर में सो रहे एक अन्य साथी ने देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत चिंतपूर्णी पुलिस को दी। चिंतपूर्णी पुलिस के हेड कांस्टेबल फिरोज अख्तर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने मामला देहरा का होने के कारण वहां की पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन

बस स्टैंड के अंदर कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली तो एक व्यक्ति बस स्टैंड के साथ ही पत्थर फेंकता हुआ नजर आया जब पुलिस ने उक्त पत्थर को जाकर देखा तो उस पर खून के छींटे थे जिस पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया और दोनों थानों की पुलिस ने आरोपी की रात को ही सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी पुलिस ने भरवाईं चलाली देहरा किन्नू तक तीन घंटे तक आरोपी को ढूंढा तो आरोपी चार बजे के करीब रेही में बस लेने के लिए खड़ा था। पुलिस ने भागने से पहले ही इसे दबोच लिया और पकड़ कर बस स्टैंड ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed