{"_id":"6a0d8dc21194c5ce22068486","slug":"three-contenders-for-the-post-of-president-in-mehtpur-una-news-c-93-1-una1002-192348-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर में अध्यक्ष पद की तीन दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर में अध्यक्ष पद की तीन दावेदार
विज्ञापन
मैहतपुर में अध्यक्ष पद की तीन दावेदार
बड़ा सवाल, किस ओर जाएंगी दो आजाद महिला पार्षद
मैहतपुर बसदेहडा का अध्यक्ष पद महिला के लिए है आरक्षित
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में अध्यक्ष पद के सिंहासन पर कौन विराजमान होता है, इसे लेकर नगर परिषद में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर पांच से चौथी वर जीतकर पहुंचीं कांग्रेस की समर्थित पार्षद राजेंद्र कौर पार्षदों की संख्या के लिहाज से पिछड़ती दिख रही हैं, लेकिन राजनीतिक समीकरण अगर बदलते हैं तो अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदारों में उनका नाम सबसे ऊपर है। दो महिला पार्षद जो आजाद रूप से जीती हैं, इन दोनों में से पूर्व में अध्यक्ष रही अंजू बाला वार्ड नंबर 8 से अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए फिर से प्रबल दावेदारों में गिनी जा रही हैं। वार्ड 6 से पहली मर्तबा पार्षद बनीं आजाद प्रत्याशी सरोज देवी का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में लिया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक दोनों की पृष्ठभूमि भाजपा से जुड़ी रही है। नगर परिषद के 9 में से चार वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि तीन पार्षद कांग्रेस समर्थित चुने गए हैं। दो महिला पार्षदों ने बतौर निर्दलीय चुनाव जीता है। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अध्यक्ष पद के सिंहासन पर वार्ड 8 की पार्षद अंजू बाला या फिर वार्ड 6 की पार्षद सरोज देवी, किसके सिर अध्यक्ष का ताज सजता है।
बाक्स
मैं तो पहले से ही भाजपा से जुड़ी रही हूं और भविष्य में भी संगठन का एक हिस्सा रहूंगी। पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उनके लिए मान्य होगा। -अंजू बाला, निर्दलीय पार्षद, वार्ड आठ
चौथी बार नगर परिषद में पहुंची हूं। खुद को अध्यक्ष पद की रेस में नहीं मानती, क्योंकि संख्या बल उनके पक्ष में नहीं है। पार्षद रहते हुए भी विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रही हैं और भविष्य में भी रहूंगी।
विज्ञापन
-राजेंद्र कौर, कांग्रेस समर्थित पार्षद वार्ड पांच