फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three candidates filed nomination papers from Gagret zone

Una News: गगरेट जोन से तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

Thu, 04 Sep 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Three candidates filed nomination papers from Gagret zone
केसीसीबी निदेशक मंडल के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले द कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। भले ही ये चुनाव पार्टी सिंबल पर न होते हों, लेकिन शुरू से ही राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा से जुड़े रहते हैं। यही कारण है कि प्रमुख राजनीतिक दल निदेशक मंडल पर कब्जा जमाने के लिए अंदरखाते रणनीति और जोड़तोड़ में जुट गए हैं। गगरेट जोन से अब तक तीन प्रत्याशी नामांकन-पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय है, लेकिन 6 सितंबर से श्राद्ध पक्ष आरंभ होने के चलते अधिकांश उम्मीदवारों ने पहले ही नामांकन दाखिल करना उचित समझा। इस जोन से 101 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। निवर्तमान निदेशक और भाजपा नेता पवन नंबरदार ने फिर किस्मत आजमाने के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह दो बार निदेशक रह चुके हैं और गगरेट भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। वहीं, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अजयपाल सिंह, जो ग्राम पंचायत कलोह के उपप्रधान हैं, ने भी वीरवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही सहकारी सभाओं और कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रहे सर्वजीत सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 16 सितंबर को आपत्तियां ली जाएंगी और 17 सितंबर को उन पर निर्णय सुनाया जाएगा। 18 सितंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे, जबकि 19 सितंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 27 सितंबर को प्रचार थम जाएगा और 29 सितंबर को मतदान और मतगणना दोनों संपन्न होंगे। गगरेट जोन से रिटर्निंग अफसर उमेश कुमार ने बताया कि अब तक तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को ही यह तय होगा कि अंतिम रूप से कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed