फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three ambulances were stationed at the regional hospital for emergencies.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीन एंबुलेंस आपातकाल के लिए रहीं तैनात

Wed, 08 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three ambulances were stationed at the regional hospital for emergencies.
ऊना/गगरेट/अंब(ऊना)। जिले में मंगलवार को भी एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के चलते 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहीं। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। चालकों की कमी के चलते व्यवस्थाएं बनाना विभाग के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास दो चालक ही स्थायी रूप में सेवारत हैं। इसके अलावा आरकेएस व आरबीएसके में तैनात चालकों के सहारे व्यवस्था चलाई जा रही है।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम जन व स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि जिले में 108 एंबुलेंस संख्या 12 है। इसके अलावा आठ 102 एंबुलेंस हैं। इन सेवाओं के लिए मेडसवान कंपनी की तरफ से कुल 60 कर्मचारी तैनात हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आपातकालीन सेवाओं के लिए मंगलवार को तीन एंबुलेंस तैनात रखी गईं। इसके लिए विभाग में तैनात दो चालकों व एक आउटसोर्स पर कार्य कर रहे चालक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य खंड अंब में नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी में दो चालकों और दो फार्मासिस्टों में से केवल एक चालक ही हड़ताल पर गया है। साथ ही अंब अस्पताल में एक एंबुलेंस को तैनात रखा गया है। नागरिक अस्पताल अंब में तैनात दोनों चालकों और फार्मासिस्टों के हड़ताल पर जाने के कारण विभाग ने यहां आरबीएसके से दो चालकों की सेवाएं ली हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अन्य चालक भी उपलब्ध करवाया गया है। वहीं धुसाड़ा अस्पताल में भी स्टाफ के हड़ताल पर होने की स्थिति में सिविल अस्पताल अंब के माध्यम से ही एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उपमंडल बंगाणा के तहत रायपुर मैदान में भी एंबुलेंस बिना स्टाफ से खड़ी हैं। उक्त क्षेत्र के लोगों के लिए बंगाणा अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। गगरेट और हरोली में एंबुलेंस सेवाओं की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स चालकों ने संभाली है। हरोली अस्पताल से भी आरबीएसके में तैनात एक चालक सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन



एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विभाग अपने स्तर पर व्यवस्था देख रहा है। इस दौरान आरकेएस व आरबीएसके में तैनात चालकों की मदद ली जा रही है।
-डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed