{"_id":"69fe38b445490cb16c0592b0","slug":"three-accused-arrested-in-thaneekpura-bike-theft-case-una-news-c-93-1-una1025-191047-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: थनीकपुरा बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: थनीकपुरा बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के थनीकपुरा में हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की है। चिंतपूर्णी पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में 22 वर्षीय प्रिंस निवासी गोंदपुर बुल्ला और 18 वर्षीय हरमन जोत सिंह निवासी कपूरथला (पंजाब), 22 वर्षीय अनुराग निवासी सिंघा को गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में शामिल 16 वर्षीय नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई के बाद उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार अन्य तीन आरोपियों को पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।
पुलिस ने 22 अप्रैल की रात को हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। इस दौरान पुलिस की टीम ने अंब, झलेड़ा चौक, कपिला पैलेस, घनुबाल चौक, चांदपुर, टाहलीवाल चौक और सिंघा राधास्वामी क्रॉस सहित पंजाब के कई स्थानों के कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला। पुलिस टीम ने गोंदपुर बुल्ला क्षेत्र में दबिश देकर चोरी की गई बाइक बरामद की। इसके बाद चोरी की वारदात में संलिप्त चारों की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। आरोपी जिस बाइक पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए थनीकपुरा पहुंचे थे, उसे बरामद करेगी।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल की रात करीब 2:13 बजे थनीकपुरा क्षेत्र से बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मालिक अजय कुमार निवासी सुकहार (देहरा) की शिकायत पर चिंतपूर्णी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।