{"_id":"574ad7c34f1c1b9929108c0d","slug":"three-accidents-six-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 29 May 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पेश आए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला हादसा शनिवार देर रात ऊना के जाडला-कोईडी के समीप पेश आया। जहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रशांत (22) निवासी अमेेठी, करण (25) और नितिन (24) निवासी पंजौर के रूप में हुई है। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। वहीं, दूसरा हादसा ऊना मुख्यालय में बस स्टैंड के समीप पेश आया, जिसमें बाइक स्किड होने से दो युवक घायल हो गए। एक घायल की पहचान सागर (18) निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। जबकि, एक अन्य युवक को मामूली चोटें पहुंची हैं।
विज्ञापन
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। तीसरा हादसा रविवार सुबह संतोषगढ़ में पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद कार से सुरक्षित बाहर निकाल कर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन