{"_id":"58c147b44f1c1ba23bdc3e27","slug":"three-accidents-one-dead-n-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के घालूवाल, मलाहत और रोटरी चौक के समीप पेश आए सड़क हादसों में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि, एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक युवक की पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र नरिंद्र सिंह निवासी लोआका तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक तरनतारन निवासी गुरविंद्र, बलराज सिंह और अमृत पाल बुधवार देर रात बाइक पर पंडोगा से ऊना की ओर आ रहे थे। घालूवाल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही एक अज्ञात कार टक्कर मार मौके से फरार हो गई। सड़क हादसे में गुरविंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि बलराज सिंह औरै अमृत पाल जख्मी हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दूसरा हादसा रोटरी चौक के समीप हुआ है, जहां बाइक स्किड होने पर विक्रम सिंह निवासी ऊना को चोटें आई हैं। घायल विक्रम सिंह का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। तीसरा हादसा वीरवार दोपहर बाद मलाहत के समीप पेश आया है, जहां टैंपो पलटने पर तीन माह की बच्ची समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अपर पंजावर निवासी हाजरां पत्नी दाता, आशिमा पत्नी छोटू राम और तीन माह की आरिक टैंपो में सवार होकर बसोली से ऊना की ओर आ रहे थे। मलाहत के समीप पहुंचने टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन