फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thousands of devotees in Chintpurni

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद

Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Wed, 03 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees in Chintpurni
चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचे श्र्ाद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार से सावन अष्टमी मेला शुरू हो गया। एडीएम राजेश कुमार मारिया ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां डालकर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ एसडीएम अंब एवं सहायक मेला अधिकारी सुनील वर्मा एवं मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


मेले के पहले दिन करीब नौ हजार भक्तों ने मां के दर शीश नवाया। देश के विभिन्न भागों से लोगों ने मां के दर माथा टेककर आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने कड़े पुलिस पहरे में मां के दर्शन किए। राजेश मारिया ने कहा कि मेले के लिए प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


मेले में सुरक्षा व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को श्रद्धालुओं की आवश्यकता को देखते हुए 2 लाख 50 हजार रुपये की दवाइयां दे दी गई हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग के मेला क्षेत्र में लगाए गए कैंपों में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। शंभू बैरियर से लेकर भरवाईं तक कीटनाशक नालियों पर छिड़काव गया है। मारिया ने स्थानीय लोगों एवं लंगर लगाने वाली संस्थाओं से व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने कहा कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed