{"_id":"616054878ebc3e6251105254","slug":"thousands-filled-attendance-in-the-temple-those-who-followed-the-rules-got-darshan-una-news-sml3865365169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में हजारों ने भरी हाजिरी, नियम मानने वालों को मिले दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में हजारों ने भरी हाजिरी, नियम मानने वालों को मिले दर्शन
विज्ञापन
ऊना के बाजार में नवरात्र के दौरान खरीदारी करने पहुंचे लोग। लोगों के चहलकदमी से बाजार में रौनक लौट
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई।
दूसरे दिन शाम चार बजे तक करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जबकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुुओं का सिलसिला लगातार जारी रहा। कोविड नियम मानने वालों को ही मां चिंतपूर्णी के दर्शन हो पाए। मंदिर में एसओपी को सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।
मंदिर में प्रवेश करने से पहले सभी श्रद्धालुओं की दर्शन पर्ची जांची जा रही है। बिना दर्शन पर्ची के आ रहे श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्र में कुल 10500 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। जबकि दूसरे नवरात्र में शाम चार बजे तक सात हजार श्रद्धालु माता रानी के दरबार में माथा टेक चुके थे।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइनों में ही भेजा जा रहा है और दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को लिफ्ट से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, स्थानीय दुकानदार सुनील शर्मा ने बताया कि नवरात्र के कारण श्रद्धालुओं की रौनक दिख रही है। उधर, मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने बताया कि मेले सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई कर्मी मेला क्षेत्र में दिन में तीन बार सफाई कर रहे हैं।