{"_id":"570e46244f1c1baf4a4a6ab8","slug":"thousands-devotees-reached-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Wed, 13 Apr 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
crowed in Chintpurni
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के सातवें दिन श्रद्धालुओं का अथाह सैलाब उमड़ा। बैसाख संक्रांति के चलते भी हजारों श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। अनुमान के मुताबिक बुधवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर पावन पिंडी के दर्शन किए।
विज्ञापन
मंगलवार रात से चिंतपूर्णी में उमड़ रहे हजारों श्रद्धालुओं के चलते रात बारह बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। रात के समय भी श्रद्धालु लगातार मां के दर्शनों को आते रहे। जबकि, तड़के तक मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं जो सुबह पुराने बस स्टैंड को पार कर दोपहर दो बजे तक लुधियाना सराय के पास पहुंच चुकी थीं। श्रद्धालुओं को मंदिर में पहुंचने के लिए एक से दो घंटे तक का समय लग रहा था। बुधवार को कड़कती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि बुधवार देर शाम तक करीब 25 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच चुके थे।
विज्ञापन