फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thirty farmers learned advanced agricultural techniques at Agricultural Research Center Akrot

Una News: तीस किसानों ने कृषि अनुसंधान केंद्र अकरोट में जानी कृषि की उन्नत तकनीक

Thu, 30 Jan 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Thirty farmers learned advanced agricultural techniques at Agricultural Research Center Akrot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। परंपरागत खेती को छोड़कर किसान नगदी फसलों का रुख कर अधिक मुनाफा कमा सकें, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कृषि विभाग के गगरेट स्थित कार्यालय की ओर से तीस किसानों को सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के अकरोट स्थित कृषि अनुसंधान उपकेंद्र का दौरा किया। इस दौरान नगदी फसलों की उन्नत तकनीक से अवगत करवाया। कृषि विभाग के गगरेट में कार्यरत विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. नवदीप कौंडल, कृषि प्रसार अधिकारी डाॅ. ममता के नेतृत्व में गए किसानों के दल ने ट्रांसफर ऑफ टेक्नालॉजी के तहत चना, सरसों, मटर, गोभी और मसूर के बीज उत्पादन की उन्नत तकनीक का भी अवलोकन किया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सौरभ शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल खेती, बदलते मौसम के बारे में कृषि क्रियाएं, खरपतवार प्रबंधन, जल प्रबंधन और सब्जियों के उत्पादन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. नवदीप कौंडल ने कहा कि किसान परंपरागत खेती की विधि को छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर ध्यान दें तो वे ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं। वर्तमान समय में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक हैं और लोग खाने में मोटे अनाज के साथ जैविक खाद्य पदार्थों को तरजीह दे रहे हैं। वर्तमान समय में किसान सिर्फ परंपरागत तरीके से दो फसलें ही ले रहे हैं। अगर किसान फसल विविधिकरण की ओर ध्यान दें और नगदी फसलों की ओर मुड़ें तो ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसलिए किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र का दौरा करवाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed