फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   'Third eye' shut for a year; questions raised over security arrangements.

Una News: तीसरी आंख एक साल से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Mon, 06 Jul 2026 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 Jul 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
'Third eye' shut for a year; questions raised over security arrangements.
घनारी बस स्टैंड पर लगे  सीसीटीवी कैमरे, जो वर्तमान में बंद  पड़े हैं। संवाद
घनारी (ऊना)। आम लोगों की सुरक्षा और अपराधों पर नजर रखने के उद्देश्य से वर्ष 2022 में घनारी बस स्टैंड के पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़े हैं। इन कैमरों के लंबे समय से खराब रहने पर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच कैमरों के बंद रहने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि कैमरे लगाए जाने के समय उन्होंने अपनी दुकान से बिजली की सुविधा भी उपलब्ध करवाई थी, ताकि क्षेत्र की निगरानी बेहतर हो सके।
विज्ञापन

हालांकि, समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण कैमरे बंद हो गए और अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नरेश कुमार की दुकान में हुई चोरी के दौरान चोर लैपटॉप, कंप्यूटर और करीब 27 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि उस समय कैमरे चालू होते तो पुलिस को जांच में अहम सुराग मिल सकते थे। इसके अलावा तहसील घनारी के विभिन्न गांवों में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ी है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सभी बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू कराने, उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मामला ध्यान में आया है। इस पर जल्द कार्रवाई कर सभी कैमरों को ठीक कराया जाएगा। -सचिन हिरेमेठ, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed