{"_id":"6ad3c708980ad48d100729c2","slug":"third-accused-arrested-in-connection-with-forward-links-in-the-mubarakpur-heroin-case-una-news-c-93-1-ssml1047-210266-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुबारिकपुर हेरोइन मामले में फारवर्ड लिंक से तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुबारिकपुर हेरोइन मामले में फारवर्ड लिंक से तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना)। मुबारिकपुर हेरोइन मामले में पुलिस ने फारवर्ड लिंक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कार्तिक शर्मा निवासी नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि दो अक्तूबर को अंब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुबारिकपुर के समीप एक होटल में दबिश दी थी। उस दौरान कमरे में ठहरे दो युवकों सागर चौधरी निवासी कुनेरन और मुकेश कुमार निवासी भंजाल को 13.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और लगभग तीस सिरिंज के साथ रंगे हाथों दबोचा गया था। रिमांड और गहन पूछताछ के दौरान मिले सुरागों और फारवर्ड लिंक की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने अब तीसरे आरोपी कार्तिक शर्मा को धर दबोचा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और आगे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।