फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves broke the locks of three temples in Karmapur and Chandpur

Una News: कर्मपुर और चंदपुर में चोरों ने तोड़े तीन मंदिरों के ताले

Wed, 21 May 2025 02:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of three temples in Karmapur and Chandpur
मंदिरों में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
सीसीटीवी की फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना) थाना हरोली के अंतर्गत दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। तीन मंदिरों के ताले टूटे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही हैं। मंदिरों में चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि घटनाएं गांव कर्मपुर और चंदपुर में 18 मई की शाम को हुईं। कर्मपुर में हुई चोरी के मामले में जोगिंद्र सिंह निवासी गांव कर्मपुर डाकघर पालकवाह तहसील और थाना हरोली जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पंजपीरी मंदिर कर्मपुर कमेटी के प्रधान हैं। बीते रविवार को दोपहर तीन से चार बजे के बीच चोरी की घटना घटी। उन्होंने आकर देखा कि तीन मंदिरों के ताले टूटे हुए थे। ख्वाजा पीर मंदिर में भी चोरी हुई। जो भी पैसा गल्लों में था, वह चोरी हो गया। मंदिर में लगे सीसीटीवी में एक अंजान व्यक्ति दिखाई दिया। चंदपुर में घटित चोरी के मामले में मुकेश रानी निवासी गांव चंदपुर डाकघर पालकवाह तहसील और थाना हरोली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह पूजा करने मंदिर पहुंचीं। वहां पर उन्होंने मंदिर का ताला टूटा पाया। मंदिर से गल्ला, पीतल का सामान और दो पतीले गायब थे। इलाके के लोग इन घटनाओं से आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed