{"_id":"576d3ba14f1c1bef58b49099","slug":"there-will-no-water-problem-in-rakkar-coloney","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्कड़ कॉलोनी में नहीं रहेगा जल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्कड़ कॉलोनी में नहीं रहेगा जल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 24 Jun 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
जेसीसी बैठक के दारान डीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को यहां उपायुक्त यूनुस की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें महासंघ के प्रतिनिधियों के अलावा सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त यूनुस ने कहा कि कर्मचारी सरकार और प्रशासन की रीढ़ हैं और सरकार के कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को कार्यान्वित करने में इनकी अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीसी बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर लिए गए निर्णयों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। बैठक में कर्मचारियों ने मामला उठाया कि रक्कड़ कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति हिमुडा की ओर से की जाती है, जबकि पानी की पाइपें लोक निर्माण विभाग ने डाली हैं, जिसकी वजह से कॉलोनी के कुछ आवासों में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं है। इस पर डीसी ने कहा कि इस संदर्भ में बड़ी क्षमता की पाइप डालने का एस्टिमेट तैयार किया जाए। उपयुक्त धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
अंब एनजीओ भवन को मिलेगी भूमि
कर्मचारी महासंघ की लंबे समय से चली आ रही अंब में एनजीओ भवन के लिए भूमि की मांग पर चर्चा करते हुए डीसी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि इस संदर्भ में तुरंत चिन्हित भूमि के हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आवासों की मरम्मत के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मरम्मत योग्य आवासों की सूची और टोकन मनी लोक निर्माण विभाग को तुरंत उपलब्ध करवाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग भी एक माह के भीतर इन आवासों का व्यय आकलन तैयार करे तथा बरसात के समाप्त होते ही इनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने आवासों की मरम्मत के लिए पूर्व में उपलब्ध करवाई गई 15 लाख की राशि से इनका रिपेयर वर्क करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दुकानों पर रेट लिस्ट लगाई जाए
बैठक में कर्मचारियों ने मामला उठाया कि जिला मुख्यालय पर व्यवसायियों की ओर से खाद्य वस्तुओं के मनमाने ढंग से कीमतें वसूली जा रही हैं। मात्र 100 मीटर के फासले पर एक ही वस्तु के दामों में विविधता पाई जाती है। इस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग द्वारा वर्ष 2015-16 में जिले में अनियमितताएं पाई जाने पर 1937 व्यापारियों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि रोजाना सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करना संभव नहीं है तथा इस संबंध में अगर किसी व्यापारी विशेष या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपो के बारे में शिकायत हो तो तुरंत उनके कार्यालय में सूचित करें, जिस पर विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा। उपायुक्त ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।
15 दिन में होगी आईपीएच कर्मचारियों की पदोन्नति
बैठक में आईपीएच विभाग के कर्मचारियों की ग्रेडिंग के मामले पर एसई आईपीएच ने कहा कि इनकी ग्रेडिंग का कार्य 15 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा तथा इन्हें पदोन्नति दे दी जाएगी। जबकि, विभाग की पेयजल योजनाओं पर शौचालय निर्मित करने के मामले पर एक्सईएन आईपीएच ने कहा कि जिले में 46 योजनाओं पर शौचालय निर्मित किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर चरणबद्ध रूप से शौचालय निर्मित किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में पार्किंग शुल्क का मामला गरमाया
कर्मचारियों ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में दवाई खरीदने, रोगी को छोड़ने और अन्य किसी भी प्रकार के छोटे कार्य को आने पर भी पार्किंग फीस काट ली जाती है, जो न्यायोचित नहीं है। इस पर उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले के बारे में जांच करने तथा उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के अध्यक्ष विपिन राणा ने कहा कि महासंघ की ओर से बैठक में रखे गए करीब 90 प्रतिशत मामलों को चर्चा के दौरान ही निपटा दिया गया तथा शेष मामलों के प्रति भी गंभीरता दर्शाने तथा तत्परता से उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त का आभार प्रकट किया। उन्होंने महासंघ अध्यक्ष विपिन राणा की 30 जून को होने वाली सेवानिवृत्ति पर महासंघ के पदाधिकारियों और अधिकारियों को दोपहर का भोज देने का भी धन्यवाद किया। उपायुक्त ने कहा कि विपनि राणा का 36 वर्ष का सेवाकाल सराहनीय रहा है तथा इनके अनुभवों का शेष कर्मचारियों को भी लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर, एसडीएम बंगाणा दिले राम धीमान, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, जिला राजस्व अधिकारी विशाल शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रध् ान विपन राणा, वरिष्ठ उप-प्रधान अजय शर्मा, महासचिव रमेश ठाकुर, संयुक्त सलाहकार समिति केअंब ब्लाक के प्रधान सुभाष चंद व महासचिव भूपिन्द्र सिंह, हरोली ब्लाक के प्रधान राम लुभाया व महासचिव राजकुमार , बंगाणा ब्लाक के कार्यकारी प्रधान राज कुमार व महासचिव प्रकाश चन्द, ऊना ब्लॉक के कार्यकारी प्रधान सुभाष व महासचिव पपिन्दर कुमार, गगरेट ब्लॉक के प्रधान हरदीप ठाकुर व महासचिव दिलीप सिंह, शहरी इकाई एनजीओ के प्रधान संजीव कुमार व महासचिव तारा सिंह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।