फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be fresh tenders in the city for garbage management

Una News: कचरा प्रबंधन के लिए शहर में नए सिरे से होंगे टेंडर

Thu, 07 Aug 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
There will be fresh tenders in the city for garbage management
नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू
विज्ञापन

डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के लिए तीन वार्डों में प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम प्रबंधन ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कचरा प्रबंधन की दिशा में कदम उठाए हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 5, 6 और 7 में कूड़ा निस्तारण के लिए नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर निगम के अन्य वार्डों में यह प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है, लेकिन इन तीन वार्डों में अब तक यह कार्य लंबित था। नगर निगम के अनुसार इन वार्डों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और अन्य स्वच्छता सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत वार्ड नंबर 5 व 6 के लिए 2,75,000 रुपये की लागत से कूड़ा स्थानांतरण योजना बनाई जाएगी, जबकि वार्ड नंबर 7 के लिए 1,40,000 रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम ने इस योजना के क्रियान्वयन के लिए ठेकेदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। टेंडर प्रक्रिया आगामी दो सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संबंधित वार्डों में सफाई का जिम्मा चयनित ठेकेदारों को सौंपा जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पहल के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त किया जाएगा, ताकि प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का उचित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

शहर के तीन वार्डों में कचरा निस्तारण और साफ-सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इन वार्डों में नई व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed