फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be blackout in the district, connections of solar lights will be cut

Una News: जिले में रहेगा ब्लैक आउट, सोलर लाइटों के कनेक्शन काटे

Fri, 09 May 2025 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
There will be blackout in the district, connections of solar lights will be cut
गगरेट में विद्युत सप्लाई सुबह पांच बजे तक के लिए बंद
विज्ञापन

लोग रात के समय घरों के अंदर ही रहें, लाइट जलाने से करें परहेज : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पाकिस्तान सेना की ओर से भारत पर किए जा रहे ड्रोन और मिसाइल अटैक के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से जिला ऊना में भी रात के समय ब्लैक आउट घोषित कर दिया है। जिला प्रशासन ने भी हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ उपायुक्त ने तमाम ग्राम पंचायतों को उनके क्षेत्र में लगी सोलर लाइटों को ढकने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, वीरवार देर रात जिला प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए, लेकिन इसके साथ ही उपमंडल गगरेट में विद्युत सप्लाई सुबह पांच बजे तक के लिए बंद कर दी गई। बुधवार रात्रि ही पाकिस्तानी सेना ने पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक के साथ मिसाइल अटैक किए। मिसाइल के कुछ शैल सीमावर्ती पंजाब के जिला होशियारपुर में भी मिले हैं। पठानकोट का एयर डिस्टेंस यहां से काफी कम है। यही वजह रही कि प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए देर रात ही ब्लैक आउट के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों व तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को भी उनके क्षेत्र में लगी सोलर लाइट को ढकने को कहा है। वीरवार को उपायुक्त के आदेश की अनुपालना करते हुए कई ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट ढक दी गई हैं। एहतियात के तौर पर हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी ब्लैक आउट के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि उपायुक्त के आगामी आदेश तक उपमंडल गगरेट में रात के समय ब्लैक आउट रहेगा। सभी ग्राम पंचायतों को सोलर लाइट ढकने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि लोग रात के समय घरों के अंदर ही रहें और किसी भी प्रकार की लाइट जलाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed