फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be a star night in Piplu fair: Vivek

पिपलू मेले में होगी एक स्टार नाइट : विवेक

Tue, 06 May 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 May 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
There will be a star night in Piplu fair: Vivek
पिपलू मेले को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते विधायक विवेक शर्मा। -स्रोत : विभाग
बंगाणा (ऊना)। जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला आगामी पांच से सात जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें एक स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय बंगाणा में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मेले की शुरुआत पांच जून को एक भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह बंगाणा से पिपलू तक निकाली जाएगी। इसके उपरांत पूजा-अर्चना और झंडा रस्म संपन्न होगी। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें विभिन्न सांस्कृतिक दल, स्थानीय स्कूलों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले की प्रस्तावित एक स्टार नाइट के लिए उपयुक्त स्थल की पहचान करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वॉलीबाल, डॉग शो, कुश्ती और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मेले की यादों को संजोने के लिए एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय से कार्य करने और कानून व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा को मेला अधिकारी तथा एसएचओ बंगाणा को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, तहसीलदार अमित कुमार, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed