{"_id":"66b9f35bd60354efaf0e295f","slug":"there-will-be-a-permanent-solution-to-the-problem-of-waterlogging-una-news-c-93-1-ssml1047-130432-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिकारी करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
समस्या का कैसे हो हाल, इस पर किया जाएगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में रविवार को हुए जलभराव के बाद नगर परिषद के अधिकारी इसी सप्ताह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान जलशक्ति विभाग के अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। इसे लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने नप कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऊना शहर में बरसात के समय होने वाले जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। यह समस्या नालों के चैनेलाइजेशन होने के बावजूद जस की तस बनी हुई है। बरसात से पहले हर बार जल भराव की समस्या से बचने के लिए तैयारी की जाती है लेकिन जब बरसात होती है तो शहर में जल भराव हो जाता है। बीते रविवार को भी जिला मुख्यालय में हुई भारी बारिश के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में यह स्थिति बनी रही। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद ने जल्द समस्या का स्थायी समाधान निकालने को लेकर प्रभावित स्थान का दौरा करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। नप अधिकारियों ने कर्मचारियों से जिन स्थानों पर जलभराव हुआ है, उसकी रिपोर्ट भी मांगी है। - शहर में जलभराव की समस्या गंभीर है। इस मामले पर जल्द जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। -ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नप ऊना ।